दोस्तों आप सभी लोगों ने कहीं ना कही Computer का उपयोग होते जरूर देखा होगा। आमतौर पर हम अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन इसका उपयोग होते देखते हैं। आज के आधुनिक युग मे इसके बिना जीवन अधूरा सा है। आजकल हर क्षेत्र में इसका उपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसलिए आज के समय मे हर व्यक्ति के पास इसकी जानकारी होना आवश्यक हो गया है।
अपने इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Computer के बारे में कुछ बेसिक जानकारी देंगें, जैसे कि Computer क्या है, इसकी कितनी Generation है, Computer के कितने प्रकार है और इसके Application अर्थात उपयोग क्या हैं।
Table of Contents
ToggleDefinition of Computer : कंप्यूटर की परिभाषा

Computer एक Electronic Device है, जो दिए गए निर्देश अर्थात Input को Process करके रिजल्ट अर्थात Output देता है। इसमें Data को Store करने, Retrieve अर्थात पुनः प्राप्त करने और Process करने की क्षमता होती है। आप इसका उपयोग Document तैयार करने, Game खेलने, E-mail भेजने और इंटरनेट के द्वारा web ब्राउज करने इत्यादि कामों में कर सकते हैं। Computer एक ऐसी Electronic डिवाइस है जो यूजर द्वारा दिये निर्देशों का पालन करती है।
Generation of Computer : कंप्यूटर की पीढ़ियाँ
जैसा कि हम जानते हैं कि किसी भी चीज का विकास एक बार मे नही होता है। आज जो Computer हम देखते है, वो कुछ साल पहले वैसा नही दिखता था। अर्थात Computer को ऐसा दिखने में सालों की समयावधि लगी है। धीरे-धीरे इसमें सुधार होकर यह अपने इस रूप में पहुंचा है। Computer के विकास के इस समयावधि (Time Period) को ही Computer की पीढ़ियाँ (Generation) कहा जाता है। Computer के इस विकास को पाँच Generation में बांटा गया है:-
1- First Generation
2- Second Generation
3- Third Generation
4- Fourth Generation
5- Fifth Generation
First Generation of Computer (1946-1956)
Computer के विकास की पहली पीढ़ी की समयावधि 1946-1956 है। प्रथम पीढ़ी की शुरुआत सन 1946 में ENIAC के निर्माण से हुआ। ENIAC का पूरा नाम है- Electronic Numerical Integrator And Computer। इस Generation के Computers में Vaccum Tube का उपयोग किया जाता था। Vaccum Tube का आविष्कार John Ambrose Fleming द्वारा सन 1904 में किया गया था।
First Generation के Computer बहुत बड़े आकार वाले होते थे और इनकी speed बहुत ही धीमी (Slow) होती थी। प्रथम पीढ़ी के Computer की कीमत बहुत ज्यादा थी, जिसके कारण यह आम लोगों के पहुंच से दूर थी।
Second Generation of Computer (1956-1964)
Computer के विकास की दूसरी पीढ़ी की समयावधि 1956-1964 है। सन 1947 में William Shockley ने Transistor (ट्रांजिस्टर) का आविष्कार किया था। Second Generation के Computers में Vaccum Tube के स्थान पर Transistor (ट्रांजिस्टर) का उपयोग किया गया।
Transistor के उपयोग ने Second Generation के Computer को First Generation के Computer की अपेक्षा अधिक गति और विश्वसनीयता प्रदान की। Transistor के उपयोग से इस पीढ़ी के Computer आकर में भी छोटे हो गए।
Third Generation of Computer (1965-1971)
Computer के विकास की तीसरी पीढ़ी की समयावधि 1965-1971 है। तीसरी पीढ़ी के Computer में Transistor (ट्रांजिस्टर) के स्थान पर Integrated Circuit (I.C.) का उपयोग किया गया। Integrated Circuit (I.C.) का आविष्कार जैक किलबी (Jack Kilby) ने किया था।
Third Generation के Computer, पहली और दूसरी पीढ़ी (Generation) के Computer की अपेक्षा अधिक गति और विश्वसनीयता वाले थे। इस पीढ़ी (Generation) के Computer पहले दो पीढ़ियों (Generations) के अपेक्षा आकर में छोटे और हल्के थे।
Fourth Generation of Computer (1971-1985)
Computer के विकास की चौथी पीढ़ी की समयावधि 1971-1985 है। चौथी पीढी के कंप्यूटर में I.C. के स्थान पर Microprocessor का उपयोग किया गया था, जिसके कारण पूरी Central Processing Unit (सीपीयू) एक छोटी सी चिप में आ गयी।
चौथी पीढ़ी में Computer का आकार बहुत छोटा हो गया और मेमोरी बहुत अधिक बढ़ गई। आकर छोटा होने से कंप्यूटर का रखरखाव आसान हो गया।
Fifth Generation of Computer (1985 से अब तक)
Computer के विकास की पाँचवी पीढ़ी की समयावधि 1985 से अब तक है। इस पीढ़ी के Computer में Artificial Intelligence को सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है। पांचवीं पीढ़ी में अब तक के सबसे शक्तिशाली Computers का निर्माण हुआ है।
Types of Computer : कंप्यूटर के प्रकार

Computer को मुख्यतः तीन आधार पर वर्गीकृत किया गया है –
- कार्यप्रणाली के आधार पर (Based on Mechanisms)
- आकार के आधार पर (Based on Size)
- उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)
कार्यप्रणाली के आधार पर (Based on Mechanisms)
1- Analog Computer
2- Digital Computer
3- Hybrid Computer
आकार के आधार पर (Based on Size)
1- Micro Computer
2- Mini Computer
3- Mainframe Computer
4- Super Computer
उद्देश्य के आधार पर (Based on Purpose)
1- General Purpose Computer
2- Special Purpose Computer
Application of Computer : कंप्यूटर के अनुप्रयोग
आधुनिक युग में Computer ने लोगों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। इसके द्वारा हर काम को आसान बना दिया गया है। आज के समय में Computer का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, व्यवसाय, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में किया जाता है।

Xyz